DOMS Industries IPO Allotment Status: कैसे अप्लाई करें और कहा चेक करे?
DOMS Industries IPO Allotment Status
DOMS IPO 13 दिसंबर 2023 को लॉन्च हुआ था और 15 दिसंबर 2023 को बंद हुआ। DOMS IPO के लिए प्राइस बँड ₹750 से ₹790 प्रति शेयर तय किया गया है। DOMS IPO के अलॉटमेंट को 18 दिसंबर, 2023 को अंतिम रूप दिया गया है। जिन लोगों को इस आयपीओ लगा ही उन्हे 19 दिसंबर 2023 को शेअर उनके डीमैट अकाउंट के खाते में मिलेंगे। लेकिन जिन लोगों ने इस IPO के लिए अप्लाय किया था लेकिन उन्हें शेयर अलॉट नहीं हो पाएंगे उन्हें पैसा वापस कर दिया जाएगा। रिफंड की प्रक्रिया 19 दिसंबर 2023 से शुरू होगी।
DOMS Industries IPO Subscription Status
DOMS इंडस्ट्रीजस IPO को सभी केटेगरी में मिलाकर 93.52 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
इनमें QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) ने DOMS IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। इस कैटेगरी में DOMS आईपीओ 115.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB केटेगरी में बड़ी म्यूचुअल फंड्स कंपनियां, पेंशन फंड, बीमा कंपनियां, बैंक आदि भी शामिल होते हैं।
NII (Non-Institutional Investors) में इस आईपीओ को 66.51 गुना सब्सक्राइब किया है। NII का मतलब भारतीय नागरिक, NRI (अनिवासी भारतीय), HUF- हिंदू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट और सोसायटी आदि है। जो लोग 2 लाख से अधिक इस शेयर के लिए अप्लाइ करते हैं।
अब बचते है हमारे जैसे आम लोग यानी रिटेल इन्वेस्टर। इस कैटेगरी में DOMS इंडस्ट्रीजस का IPO 69.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके साथ ही विशेष कर्मचारियों की कैटेगरी में DOMS आईपीओ को 29.21 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Linkintime के वेबसाइट पर Allotment Status कैसे पता करें?
•यदि आपको शेयर अलॉट किए गए ,तो वे आपके डीमैट खाते में दिखाई देंगे।
(चाहे आप ज़ेरोधा, ग्रो, एंजेल वन या फिर चाहे आप किसी अन्य डीमैट खाते का उपयोग कर रहे हों, प्रक्रिया एक प्रकार ही होगी)
बैंक खाते की सहायता से Allotment Status कैसे पता करें?
•उस बैंक खाते की जांच करें जिससे आपने DOMS IPO के लिए अप्लाइ किया था।
•बैंक खाते का बैलेंस भी जांचें।
•यदि आपको शेयर अलॉट कर दिए हैं, तो पैसा डेबिट कर दिया गया होगा।
•अगर आपको शेयर अलॉट नहीं हुए हैं, तो रोका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा।
DOMS Industries Limited के बारे में जानकारी
1976 में आर. इंडस्ट्रीजस नामक एक पार्ट्नर्शिप फर्म के रूप में DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शूरवात हुई। DOMS इंडस्ट्रीजस लिमिटेड एक क्रिएटिव्ह प्रोडक्ट कंपनी के रूप में विकसित हुई है। जो कि वलसाड, गुजरात में स्थित, कंपनी ने 2005 में अपना प्रमुख ब्रांड “DOMS” पेश किया था। DOMS कंपनी भारत में ‘स्टेशनरी और कला’ उत्पाद बाजार में एक बेहतरीन खिलाड़ी और ब्रांड है, जो विभिन्न प्रकार के उत्पादों की पेशकश करता रहता है।
DOMS कंपनी के IPO का उद्देश्य क्या है?
इस आईपीओ से प्राप्त किए गए पैसे का उपयोग दो प्राथमिक उद्देश्यों के लिए जाएगा। सबसे पहले, इस पैसे का उपयोग एक नई DOMS कंपनी नई मॅन्युफॅक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए किया जाएगा। यह नईमॅन्युफॅक्चरिंग फैसिलिटी नए लेखन उपकरणों, वॉटरकलर पेन, मार्कर और बेहतरीन हाइलाइटर्स के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी। दूसरे, इस आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ