Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Yash Upcoming Movie Toxic First Look:- KGF के यश ने फैंस को दिया सरप्राइज; आने वाली फिल्म का किया नाम ऐलान, शेयर किया वीडियो

 Yash Upcoming Movie Toxic First Look:- KGF के यश ने फैंस को दिया सरप्राइज; आने वाली फिल्म का किया नाम ऐलान, शेयर किया वीडियो

Yash Upcoming Movie Toxic First Look:- KGF के यश ने फैंस को दिया सरप्राइज; आने वाली फिल्म का किया नाम ऐलान, शेयर किया वीडियो

Yash Upcoming Movie Toxic First Look: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर यश की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों की सफलता के बाद एक्टर यश के फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब यश ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। यश ने अपनी आने वाली (Yash Upcoming Movie Toxic First Look) फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।

केजीएफ फ्रैंचाइज़ी की सफलता के बाद सुपरस्टार यश से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनके फैंस की संख्या भी दुनिया भर में बहुत ज्यादा है। पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार यश की नई फिल्म की भी चर्चा थी। इस फिल्म का नाम क्या होगा इस बारे में फैंस चर्चा कर रहे थे। इस फिल्म का नाम ‘यश 19’ होगा ऐसा कहा जा रहा था लेकिन अब इस फिल्म का नाम और टीज़र दर्शकों के सामने आ चुका है।

Yash Upcoming Movie Toxic First Look

Yash Upcoming Movie Toxic First Look:- KGF के यश ने फैंस को दिया सरप्राइज; आने वाली फिल्म का किया नाम ऐलान, शेयर किया वीडियो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर यश की आने वाली फिल्म का नाम ‘Toxic‘ है। यश ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी आने वाली फिल्म का नाम और रिलीज डेट की जानकारी दी है।

Yash ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में आधे जले हुए पत्ते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया की वीडियो के बैकग्राउंड में एक आकर्षक धुन सुनाई दे रही है। यश के दमदार लुक की झलक भी इस वीडियो में देखने को मिलती है। वीडियो में यश एक काउबॉय लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह सिगरेट पीते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। उनके एक हाथ में एक बड़ी बंदूक भी दिखाई दिखाई दे रही है।

Toxic Movie Star Cast 

यश की आने वाली फिल्म ‘Toxic’ में वह लीड रोल में होंगे। फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी, इस बारे में कई ज्यादा चर्चा हो रही हैं। यह कहा जा रहा है कि फिल्म में साई पल्लवी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म के माध्यम से वह कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म में कौन से कलाकार होंगे, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अगर साई पल्लवी इस फिल्म में काम करेंगी, तो पहली बार साई पल्लवी और यश की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

Toxic Movie Release Date- कब रिलीज होगी टॉक्सिक मूवी?

यश की आने वाली फिल्म ‘Toxic10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है।

यश की पिछली फिल्म ‘KGF Chapter 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी और प्रकाश राज ने काम किया था। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज की थी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ