Hot Posts

6/recent/ticker-posts

John Abraham New Bungalow: मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

 John Abraham New Bungalow: मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

John Abraham New Bungalow : बॉलीवूड के कई सेलिब्रिटी अलग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते रहते हैं। पिछले साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने नए अपार्टमेंट खरीदे। एक्टर जॉन अब्राहम ने भी अब मुंबई में बहुत आलीशान बंगला (John Abraham New Bungalow) को खरीदा है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में लिंकिंग रोड पर यह बंगले के लिए डील फाइनल की है।

John Abraham New Bungalow – जॉन अब्राहम के नए बंगले की कीमत

एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। इस आलीशान बंगले की कीमत लगभग ₹75 करोड़ बताई जा रही है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम की रिपोर्टस के अनुसार, जॉन अब्राहम ने 27 दिसंबर, 2023 को ₹70.8 करोड़ के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए और, इसके अतिरिक्त ₹4.25 करोड़ का स्टांप ड्यूटी भी भरा गया है।

John Abraham New Bungalow: मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

जॉन ने जो (John Abraham New Bungalow) बंगला को खरीदा है, उसका एरिया 5,416 वर्ग फुट का है। यह बंगला पहले प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार के पास था।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी मार्केट के सूत्रों ने बताया है कि, यह प्लॉट लिंकिंग रोड के प्राइम एरिया में आता है। रिपोर्टस के अनुसार, लिआस फोरास के पंकज कपूर ने कहा, लिंकिंग रोड पर रिटेल दुकान का किराया भी ₹800 प्रति वर्ग फुट से अधिक है। यह भारत के सबसे महंगे रिटेल मार्केटों में एक हैं।

बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। उन्होंने 2009 में, रतनश परिवार से मुंबई के यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट भी खरीदा था। यह प्लॉट पेटिट स्कूल के पास में है। इसका मतलब है कि जॉन ने मुंबई में एक महंगी जमीन खरीदी हुई है। यह जमीन एक स्कूल के पास है, इसलिए यह अच्छा निवेश माना जाता है।

John Abraham New Bungalow: मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

John Abraham की कुल संपत्ति कितनी है?

 जॉन अब्राहम केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। GQ इंडिया के अनुसार, 2023 में उनकी नेट वर्थ 251 करोड़ रुपये की थी। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की कारों का भी कलेक्शन है। बांद्रा में उनका समुद्र किनारे एक पेंटहाउस है, जो 4 हजार वर्ग फुट में फैला है। उनके इस पेंटहाउस को 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन से बेस्ट हाउस का अवॉर्ड मिला हुआ है। यह घर जॉन अब्राहम के भाई और पिता ने मिलकर डिजाइन किया था। जॉन अब्राहम के इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ