Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में एक नया एयरपोर्ट, जाने इसकी पूरी डिटेल्स!

 Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में एक नया एयरपोर्ट, जाने इसकी पूरी डिटेल्स!

Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में एक नया एयरपोर्ट, जाने इसकी पूरी डिटेल्स!

Lakshadweep New Airport Update: इन दिनों में भारत, लक्षद्वीप और मालदीव के बारे में बहुत सारी चर्चा हो रही हैं, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप से घूम कर आए उसी समय से सोशल मीडिया पर Lakshadweep Tourism काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा हैं।

भारत देश का हिस्सा लक्षद्वीप एक बहुत ही सुंदर पर्यटक स्थल हैं, जहां पर हर साल हजारों लाखो की संख्या में पर्यटक दूर दूर जगाओं से घूमने के लिए आते हैं। अगर देखा जाए तो भारत देश का लक्षद्वीप, मालदीव के टापू जैसा ही हैं। पर इस समय लक्षद्वीप टापू में अधिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

पर अब भारत की सरकार ने लक्षद्वीप टापू को दुनिया का सबसे बढ़िया पर्यटक स्थल बनाने के लिए अपनी कमर को कस लिया हैं, इस समय लक्षद्वीप में केवल एक ही एयरपोर्ट उपलब्ध हैं। जिसके कारण कई लोगो को यहां तक फ्लाइट द्वारा पहुंचने में मुश्किल होती हैं। इसी कारण अब भारत की सरकार लक्षद्वीप में नया एयरपोर्टस को बनवाने वाली हैं, इस पोस्ट में आज हम आपको Lakshadweep New Airport Update के बारे में पूरी डिटेल में जानकारी देने वाले हैं।

Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में एक नया एयरपोर्ट, जाने इसकी पूरी डिटेल्स!

लक्षद्वीप टापू में यहां शुरू होगा नया एयरपोर्ट: Lakshadweep New Airport Update

भारत सरकार के सूत्रों की रिपोर्टस आई हैं कि अब बहुत जल्द भारत सरकार लक्षद्वीप टापू के Minicoy Island पर नया एयरपोर्ट बनवाने का काम शुरू करवाने वाली हैं। फिलहाल लक्षद्वीप टापू 36 द्वीपों (आइलैंड) का भी समूह हैं, जहां केवल 1 ही द्वीप (अगाती द्वीप) पर एयरपोर्ट ही बना हुआ हैं और वहां भी हर तरह की फ्लाइट सुविधा नहीं मिलती हैं।

इसी कारण अब Minicoy द्वीप पर नये एयरपोर्ट को बनाया जाएगा और ये एयरपोर्ट Dual Purpose होगा यानी कि इस एयरपोर्ट पर आम नागरिक भी फ्लाइट की सुविधा से इस टापू पर आ सकेंगे। इसके साथ ही फाइटर जेट्स और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की भी लैंडिंग इस एयरपोर्ट पर हो पाएगी।


 

आपको ये बता दें कि कुछ साल पहले भी Minicoy Island पर एयरपोर्ट बनाने का प्लान चल ही रहा था पर उस समय इसे केवल मिलिट्री के लिए बनाना था, पर अब इस Airport को Dual Purpose के लिए बनाया जाएगा ताकि आम आदमी भी आसानी से यहां पहुंच कर लक्षद्वीप टापू में अपनी छुट्टियों का मजा ले सके। 

मालदीव की बढ़ेंगी मुश्किलें: Lakshadweep New Airport Update

Lakshadweep में अगर दूसरा एयरपोर्ट बहुत जल्द बन गया, तो इससे मालदीव टापू को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि इस समय मालदीव देश की अधिकतर इकनॉमी टूरिज्म के जरिए ही आती है। वही भारत में इस समय अधिकतर लोग मालदीव को Boycott कर रहे हैं क्योंकि हाल ही के मालदीव के कई सारे नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत शब्द बोले थे।

वही अगर लक्षद्वीप टापू में सभी तरह की सुविधाएं भारत सरकार ला देती तो अधिकतर लोग लक्षद्वीप ही जाना पसंद करेंगे क्योंकि मालदीव और लक्षद्वीप में कुछ ज्यादा अंतर भी नहीं हैं। वही इसके कारण मालदीव का टूरिज्म भी अधिकतर कम होगा, अगर लक्षद्वीप में बहुत जल्द दूसरा एयरपोर्ट बन कर तैयार हो सके।

Indian Air Force करेगी इसका संचालन!

आपको बता दें इस समय लक्षद्वीप टापू में केवल भारत नौसेना ही निगरानी रखती हैं, पर जब यह नया एयरपोर्ट Minicoy द्वीप पर तैयार होगा तो इसका संचालन भारत वायु सेना (Indian Air Force) ही करेगी, जिसके कारण लक्षद्वीप पे वायु सेना कड़ी निगरानी रखेगी।


इससे लक्षद्वीप के दूसरे द्वीपों पे जो डाकू आते हैं उससे लक्षद्वीप को छुटकारा भी मिलेगा और अधिक से अधिक पर्यटक लक्षद्वीप घूमने के लिए बिना किसी समस्या से आ सकेंगे।

हम आशा करते हैं कि इस पोस्ट से आपको Lakshadweep New Airport Update के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी Lakshadweep New Airport Update के बारे में डिटेल में जानकारी मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ