Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Anushka Sharma Baby Boy: अनुष्का शर्मा के घर आगमन हुआ है नया मेहमान, एकदम हटकर रखा बेटे का नाम!

 Anushka Sharma Baby Boy: अनुष्का शर्मा के घर आगमन हुआ है नया मेहमान, एकदम हटकर रखा बेटे का नाम!

Anushka Sharma Baby Boy: अनुष्का शर्मा के घर आगमन हुआ है नया मेहमान, एकदम हटकर रखा बेटे का नाम!

Anushka Sharma Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपर स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेहतरीन क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर से माता-पिता बन चुके हैं। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है, लेकिन इन सारी अफवाहों पर अभिनेत्री ने खुद 15 फरवरी को विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए साझा किया है।उन्होंने एक बार फिर से बेबी बॉय को जन्म दिया है।

उन्होंने अपनी इस खुशी के पल को फेंस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए साझा किया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा ने लिखा कि वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत हैं। उन्होंने सभी फैंस की दुआओं के लिए शुक्रिया भी किया साथ ही में प्राइवेसी देने के लिए कहा। अनुष्का शर्मा ने अपने फैन्स में खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हमारे दिलों में ढेर सारे प्यार के साथ हम यह जानकारी आप सभी लोगों को दे रहे हैं, कि 15 फरवरी को हमने बेबी बॉय अकाय और वामिका के छोटे भाई को इस दुनिया में स्वागत किया है।

Anushka Sharma Baby Boy: अनुष्का शर्मा के घर आगमन हुआ है नया मेहमान, एकदम हटकर रखा बेटे का नाम!
इसके आगे अनुष्का ने कहा कि हमें आप सभी की दुआओं की आशा है। हम निवेदन करते हैं कि आप इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें प्यार और आभार विराट और अनुष्का। लेकिन आपने विराट कोहली के बेटे अकाय के नाम पर ध्यान दिया है। यही नहीं उन्होंने अपने बेटे का नाम बड़े ही सोच समझकर रखा है। यदि आप इस नाम का मतलब जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के अंत तक बन रहे तो चलिए शुरू करते हैं।

Anushka Sharma Baby Boy: बेबी बंप के साथ हुई थी स्पॉट

आप लोगों को बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की भनक किसी को भी नहीं लगने दी। सितंबर 2023 में पहली बार यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई थी कि अभिनेत्री अनुष्का दूसरी बार माता बनने जा रहे हैं। यही वजह थी कि वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही थी। और विराट कोहली के साथ क्रिकेट टूर में भी शामिल नहीं हुई थी।

2021 में बेटी वामिक को दिया अनुष्का ने जन्म

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। जनवरी 2021 में उन्होंने अपनी पहली बेटी वामिका को इस दुनिया में जन्म दिया था। शादी के बाद से अनुष्का ने फिल्म से दूरी बनाएं हुए हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में जीरो आई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर बहुत पिट गई थी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

मीडिया से छुपा रखा था गुड न्यूज

अनुष्का शर्मा मां बनने वाली है, इस बात की भनक किसी को नहीं लगी थी। अनुष्का ने अपने इस गुड न्यूज़ को पूरे मीडिया रिपोर्टस और अपने फैन्स से छुपा कर रखा था। उन्होंने इस बात की जरा सी भी भनक मीडिया में नहीं लगने दी थी। लेकिन कई सारे ऐसे मौके हैं, जब अनुष्का को बेबी बंप छुपाते हुए देखा गया था। और वहां से कायस लगाया जा रहा था कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली है।

Read More-:

Kawasaki Z400 Launch Date In India & Price: Engine, Design & Features

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ