Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Top 5 Movies of Alia Bhatt: ये हैं आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में, देखे यहाँ पूरी लिस्ट

 Top 5 Movies of Alia Bhatt: ये हैं आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में, देखे यहाँ पूरी लिस्ट

Top 5 Movies of Alia Bhatt: ये हैं आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में, देखे यहाँ पूरी लिस्ट

Top 5 Movies of Alia Bhatt: Alia Bhatt एक ऐसी बेहतरीन अभिनेत्री हैं जो कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ही जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं, और हर बार उन्होंने अपने फैंस को बहुत प्रभावित किया है।

Alia Bhatt ने 6 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में भी काम किया। यह फिल्म उनकी सबसे पहली हिट फिल्म थी। उसके बाद उन्होंने कई और सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन काम किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

अगर आप Alia Bhatt के फैन हो, तो आप सभी को Alia Bhatt की यह पांच फिल्मे (Top 5 Movies of Alia Bhatt) को जरूर देखना चाहिए।

1.Gangubai Kathiawadi–: गंगुबाई काठियावाडी


इस फिल्म में Alia Bhatt ने गंगुबाई काठियावाडी की भूमिका निभाई है। आलिया भट्ट की एक्टिंग इस फिल्म में बहुत शानदार है। आलिया भट्ट ने गंगुबाई के दर्द, संघर्ष और जीत को बहुत खूबसूरती से दर्शाया है।

गंगुबाई काठियावाडी एक सच्ची कहानी पर आधारित मूवी है और इसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत सफल रही है।

2.Raazi – राझी


आलिया भट्ट ने इस फिल्म में भारत देश की रॉ एजेंट सेहमत खान की भूमिका निभाई थी। राझी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो भारत देश की रक्षा के लिए पाकिस्तान में जाकर निडर होकर जासूसी करती है। वह एक रॉ एजेंट होती है और उसे पाकिस्तान में एक पाकिस्तानी आदमी से ही शादी करनी होती है। उसे इस आदमी की जासूसी भी करनी होती है और भारत को पाकिस्तान की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है।

यह मूवी 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करी थी। यह फिल्म भारत देश में एक क्लासिक बन गई है।

3.Udta Punjab – उडता पंजाब


अभिषेक चौबे की यह मूवी 2016 में रिलीज़ हुई थी। उडता पंजाब मूवी एक अच्छी फिल्म है जो हमें पंजाब के राज्य में बढ़ती ड्रग्स की समस्या के बारे में जानकारी देती है।

इस मूवी में पंजाब राज्य में बढ़ती ड्रग्स की समस्या, पुलिस, डॉक्टर और ड्रग्स के चंगुल में फंसे लोगों की कहानियां दिखाई गई है। मूवी में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करिना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएँ को निभाई हैं। आलिया भट्ट ने इस मूवी में कुमारी पिंकी नाम की बिहारी हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।

4.2 States – 2 स्टेट्स


Alia Bhatt और Arjun Kapoor पहली बार 2 स्टेट्स मूवी में नजर आये थे। यह मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। अभिषेक वर्मन ने इस मूवी का निर्देशन किया था।

अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और अमृता सिंह ने इस मूवी में मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। चेतन भगत की ‘2 स्टेट्स: स्टोरी ऑफ माय लव मैरिज’ किताब पर आधारित इस मूवी की कहानी थी।

5.RRR


Alia Bhatt ने इस मूवी से साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत की। उनकी यह मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित भाषाओं में 24 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। इस मूवी का निर्देशन बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया था। आलिया भट्ट ने मूवी में सीता की भूमिका निभाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ